प्रयागराज में होने वाले कुभ महापर्व के लिए नगर प्रवेश व भूमि पूजन रविवार तीन नवंबर को होगा। उस दिन देश विदेश से आए संत प्रयागराज में नगर प्रवेश करेंगे। श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने बताया कि कुंभ महापर्व तीन नवंबर से फरवरी तक चलेगा, जिसमें देश-विदेश से लाखों संत व करोडों भक्त भाग लेंगे। संतों का नगर प्रवेश रविवार तीन नवंबर को होगा। साथ ही कुंभ महापर्व के दौरान किसी प्रकार का कोई विघ्न ना आए और किसी को कोई परेशानी ना हो, इसके लिए रविवार को ही श्री पंच दशनाम जूना अखाडे़ के द्वारा शनिदेव, यमुना व धर्मराज का पूजन किया जाएगा। नगर प्रवेश यात्रा रामापुर से शुरू होगी और श्री मौजगिरिश्री पंच दशनाम अखाडे़ तक जाएगी। जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक एवं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरि के दिशा निर्देशन में नगर प्रवेश यात्रा में रमता पंच, श्री पंच, श्री पंच दशनाम जूना अखाडा, जूना अखाडा, अखाडा परिषद समेत सभी अखाड़ों के संत शामिल होंगे।

Author Profile

Latest entries
लोकप्रियMarch 30, 2026संघर्ष से सफलता तक,सोनभद्र की खुशबू सोनी बनीं बीडीओ, 26वीं रैंक से बढ़ाया मान
सोनभद्र न्यूज़March 30, 2026डाला मंडल में 3-4 अप्रैल को होगा भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग
अपराधMarch 30, 2026शांति भंग में आधा दर्जन का चालान, निजी अस्पताल संचालक भी शामिल
सम्पादकीयMarch 30, 2026उपराष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुए सोनभद्र के नागेंद्र कुमार