प्रयागराज में लोक सेवा आयोग कार्यालय के सामने 20 हजार से अधिक छात्रों का प्रदर्शन दूसरे दिन मंगलवार को भी जारी है. आज छात्रों ने थाली बजाकर व पोस्टर और बैनर पर लिखा ‘आए हम बाराती, बारात लेकर जाएंगे, नोटिस हम अपने साथ लेकर जाएंगे’. इसके साथ ही छात्रों ने पोस्टर और बैनर के जरिए बैंड बाजा भी बजाकर विरोध दर्ज कराया है. यही नहीं आयोग के में गेट पर कालिख से लूट सेवा आयोग लिख दिया. आयोग के अध्यक्ष संजय श्रीनेत की शव यात्रा निकली. पुलिस यह सब देखती रही।

छात्रों के प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. इधर छात्रों के प्रदर्शन पर सियासत भी शुरू हो गई है. छात्रों की मांग है कि पीसीएस प्री 2024 और RO/ARO प्रारंभिक परीक्षा 2023 को एक दिन एक शिफ्ट में कराया जाए. इसके साथ ही नॉर्मलाइजेशन के फैसले को वापस लिया जाए. यह सभी छात्र 11 नवंबर की सुबह से धरने पर बैठे हुए हैं. लगभग 30 घंटे से अधिक का समय बीत चुका है. लेकिन अभी तक छात्रों की मांगे पूरी नहीं हुई है. छात्रों का कहना है कि जब तक उनकी मांगे नहीं पूरी होती है तब तक यह डटे रहेंगे।

Author Profile

Latest entries
लोकप्रियMarch 30, 2026संघर्ष से सफलता तक,सोनभद्र की खुशबू सोनी बनीं बीडीओ, 26वीं रैंक से बढ़ाया मान
सोनभद्र न्यूज़March 30, 2026डाला मंडल में 3-4 अप्रैल को होगा भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग
अपराधMarch 30, 2026शांति भंग में आधा दर्जन का चालान, निजी अस्पताल संचालक भी शामिल
सम्पादकीयMarch 30, 2026उपराष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुए सोनभद्र के नागेंद्र कुमार