सोनभद्र (गिरीश तिवारी,अरविंद दुबे )-म्योरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक 19 वर्षीय दलित छात्रा का अपहरण कर लिया गया है। पीड़िता की मां ने म्योरपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि अपहरणकर्ताओं ने वीडियो भेज कर फिरौती की मांग करते हुए धमकी दी है कि रकम न देने और पुलिस को सूचित करने पर लड़की की हत्या कर दी जाएगी। मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अपहरण का मुकदमा दर्ज करने के बाद टीमों को का गठन किया गया था जिसके बाद लड़की आज सुबह से कुशल बरामद कर ली गई है आरोपी की जांच की जा रही जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। म्योरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है जहां पर एक 19 वर्षीय दलित छात्रा का अपहरण कर लिया गया है। पीड़िता की मां ने थाने में शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अपहरण का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी, इस दौरान टीमों का गठन भी पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर किया गया था आज सुबह पुलिस ने छात्रा को बरामद कर लिया है और आरोपी की तलाश की जा रही है। इस मामले को लेकर पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी बेटी 18 नवंबर को अपनी सहेली के घर गई थी, लेकिन अगले दिन वह घर नहीं लौटी। परिजनों ने पहले गांव और रिश्तेदारों में तलाश की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। ग्रामीणों में इस घटना के बाद भय और आक्रोश का माहौल है, और उन्होंने पुलिस से जल्द से जल्द लड़की को सुरक्षित बरामद करने और दोषियों को कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है।
बोले पुलिस अधीक्षक-
इस घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बताया कि शिकायत दर्ज करने के बाद टीमों का गठन किया गया था और टीम ने छात्रा को बरामद कर लिया है। आरोपी मौके से फरार है इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने अभी बताया कि पंकज नाम का आरोपी है जिसके साथ छात्रा गई थी। कल छात्रा के पिता की मोबाइल फोन पर एक वीडियो आया था। आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर टीमों का गठन किया गया है जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Author Profile

Latest entries
लोकप्रियMarch 30, 2026संघर्ष से सफलता तक,सोनभद्र की खुशबू सोनी बनीं बीडीओ, 26वीं रैंक से बढ़ाया मान
सोनभद्र न्यूज़March 30, 2026डाला मंडल में 3-4 अप्रैल को होगा भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग
अपराधMarch 30, 2026शांति भंग में आधा दर्जन का चालान, निजी अस्पताल संचालक भी शामिल
सम्पादकीयMarch 30, 2026उपराष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुए सोनभद्र के नागेंद्र कुमार