महाराष्ट्र। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार ने शनिवार (30 नवंबर) को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) के जरिए डाले गए वोटों में अंतर होने का आरोप लगाया है। शरद पवार ने कहा कि महाराष्ट्र चुनाव में हार के बाद ईवीएम के वोटों में अंतर तो है लेकिन हमारी पार्टी के पास इस संबंध में कोई सबूत नहीं है। श्री पवार ने कहा, ईवीएम के वोटों में कुछ अंतर है लेकिन फिलहाल मेरे पास इस संबंध में कोई सबूत नहीं है। कुछ लोगों ने पुनर्मतगणना की मांग की है। इस मामले में जो भी संभव होगा, किया जाएगा। कुछ लोगों ने पुनर्मतगणना के लिए आवेदन किया है। देखते हैं इसमें क्या होता है लेकिन मुझे इससे ज्यादा उम्मीद नहीं है। इससे पहले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद विपक्ष कई कई नेताओं ने ईवीएम पर सवाल उठाया।

महाराष्ट्र चुनाव के नतीजों ने लोगों को हताश किया
विधानसभा चुनाव को लेकर शरद पवार ने कहा कि महाराष्ट्र में हाल के चुनावों ने लोगों को बहुत हताश कर दिया है और दावा किया कि उनमें निराशा है। शरद पवार ने कहा ऐसा पहली बार हुआ है, देश में हुए चुनावों ने लोगों को बहुत बेचैन कर दिया है। लोगों में निराशा है…हर दिन सुबह 11 बजे विपक्ष के नेता संसद में सवाल उठाते हैं। वे अपनी बात रखते हैं लेकिन संसद में उनकी मांगें नहीं मानी जा रही हैं और इसका साफ मतलब है कि संसदीय लोकतंत्र का सही तरीके से पालन नहीं हो रहा है। पुणे में संवाददाताओं से शरद पवार ने कहा, अगर यह इसी तरह जारी रहा, तो यह सही नहीं है और इसके लिए हमें लोगों के बीच जाना होगा और उन्हें जागरूक करना होगा।
Author Profile

Latest entries
उत्तर प्रदेशMarch 31, 2026तीर चला तो निशाना लगा, हुनर बोला तो मैदान गूंज उठा, सोनभद्र में तीरंदाजी का जुनून सिर चढ़कर बोला…
उत्तर प्रदेशMarch 31, 2026जाने तिरंदाजी में किसने मारी बाजी, देखे रिपोर्ट
Breaking_NewsMarch 31, 2026रात के सन्नाटे में दो मौतों का रहस्य, रंजिश या साजिश? डबल डेथ से सनसनी
लोकप्रियMarch 30, 2026संघर्ष से सफलता तक,सोनभद्र की खुशबू सोनी बनीं बीडीओ, 26वीं रैंक से बढ़ाया मान