डाला(राकेश पाठक)-:- स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र के लंगड़ा मोड़ क्षेत्र में बीते गुरुवार की शाम को एक बारह चक्का ड्राइवर और उसके मालिक का जिला पंचायत के कर्मचारियों के द्वारा मारपीट की घटना सामने आई है।गाड़ी मालिक का आरोप है कि जिला पंचायत कर्मी मारपीट के दौरान उसको घायल करके उसके जेब से तकरीबन डेढ़ लाख रुपये लूट कर ले गए।और घायल गाड़ी मालिक को प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते गुरुवार की शाम को एक बारह चक्का वाहन लंगड़ा मोड़ से जिला पंचायत पर्ची कटवाकर जैसे ही वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर पहुंची और चोपन की तरफ जा रही थी वैसे ही जिला पंचायत के एक कर्मचारी ने उसे रोककर बारह चक्का ड्राइवर से पर्ची दिखाने की मांग करने लगा।ड्राइवर ने जैसे ही जिला पंचायत कर्मी को पर्ची दिखाया तो जिला पंचायत कर्मी ने पर्ची को अपने पास रख लिया।इस घटना की सूचना पाकर ट्रक मालिक गोकुल पांडेय,निवासी खलियारी रायपुर,भी मौके पर पहुंच गए,और ट्रक को क्यों रोका गया है इसका कारण पूछने लगे।तभी अन्य जिला पंचायत कर्मी भी वहाँ स्कार्पियो से पहुंच गए,और बिना कुछ पूछे ही ट्रक मालिक के ऊपर लाठी-डंडो से प्रहार करने लगे,इस हमले में ट्रक मालिक बुरी तरह से घायल हो गए।मौका पाकर स्कार्पियो सवार जिला पंचायत कर्मी ट्रक मालिक की जेब से डेढ़ लाख रुपये भी लूट कर ले गए।इस घटना को देखने के बाद जब स्थानीय लोगों ने विरोध किया तब आरोपी मौके पर ही अपनी स्कार्पियो छोड़ कर फरार हो गए सूचना पाकर डाला पुलिस मौके पर पहुंची और स्कॉर्पियो को अपने कब्जे में लेकर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी।

Author Profile

Latest entries
उत्तर प्रदेशMarch 31, 2026तीर चला तो निशाना लगा, हुनर बोला तो मैदान गूंज उठा, सोनभद्र में तीरंदाजी का जुनून सिर चढ़कर बोला…
उत्तर प्रदेशMarch 31, 2026जाने तिरंदाजी में किसने मारी बाजी, देखे रिपोर्ट
Breaking_NewsMarch 31, 2026रात के सन्नाटे में दो मौतों का रहस्य, रंजिश या साजिश? डबल डेथ से सनसनी
लोकप्रियMarch 30, 2026संघर्ष से सफलता तक,सोनभद्र की खुशबू सोनी बनीं बीडीओ, 26वीं रैंक से बढ़ाया मान