म्योरपुर/सोनभद्र(रवि सिंह, गिरीश तिवारी):-स्थानीय थाना क्षेत्र के बीजपुर-मुर्धवा मार्ग पर सीएचसी के समीप गुरुवार की शाम करीब पांच बजे एक ट्रेलर की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक सुनील कुमार ओयमा (28) पुत्र राजेंद्र ओयमा निवासी करहिया गंभीर रूप घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सहायता से घायल को सीएचसी म्योरपुर में भर्ती कराया गया जहां उपस्थित चिकित्सक डा० आइ बी सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद अन्यत्र के लिए रेफर कर दिया लेकिन घायल युवक की अस्पताल में ही मौत हो गई।सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक पूछताछ के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु दुद्धी भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक स्कूटी से म्योरपुर बाजार की ओर जा रहा था तभी बोलेरो वाहन से ओवरटेक लेने में सामने आ रही ट्रेलर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।उधर युवक की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बताया गया कि युवक (मृतक) की पत्नी गुलाल झरिया के परिषदीय विद्यालय में शिक्षामित्र थी तथा दुद्धी थाना क्षेत्र के झारो गांव में रहती थी। मृतक भी वहीं रहता था तथा स्कूटी से झारो जा रहा था लेकिन रास्ते में सड़क हादसे का शिकार हो गया।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयFebruary 13, 2026लोहरा पावरहाउस के पास ट्रेलर में कार की टक्कर, युवक घायल
सम्पादकीयFebruary 13, 2026झंडा लगाते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया युवक, वाराणसी रेफर
सम्पादकीयFebruary 13, 2026बाईक के धक्के से घायल बुर्जुग की बेहतर ईलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत
सम्पादकीयFebruary 13, 2026नाबालिक बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास