सोनभद्र(अरविंद दुबे,गिरीश तिवारी):-प्रशासन के तमाम दावों के बावजूद जिले में अंधविश्वास पर नियंत्रण नहीं है। बिहार बाॅर्डर से सटे जिले के मांची थानांतर्गत स्थानीय गांव में भूत-प्रेत किए जाने के शक में घर पर पथराव एवं खलिहान में आग लगाए जाने का मामला सामने आया है। घटना तीन दिन पहले की बताई जा रही है। तहरीर के आधार पर पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुटी है।मांची थाना से कुछ दूर के रहने वाले मांची गांव के अवधलाल यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कुछ दिन पहले उनके भाई का लड़का बबलू (25) और उसकी मां हीरावती उसके दरवाजे पर पहुंचे थे। आरोप है कि दोनों मां-बेटे भूत-प्रेत किए जाने का आरोप लगाते हुए उनके घर पर ईंट-पत्थर चलाने लगे।परिवार के लोग डरकर दरवाजा बंद कर लिए। शोरगुल सुन कर आस-पास के लोग जब इकट्ठा हुए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। कुछ देर बाद वह खलिहान में पहुंचे और उसके पुआल में आग लगाकर भाग गए।आरोप है कि करीब आठ बीघा का पुआल जलकर राख हो गया। तहरीर के आधार पर मांची पुलिस आरोपी मां-बेटे के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच में जुट गई है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयDecember 29, 2025राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में IEEE द्वारा प्रायोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन
सम्पादकीयDecember 28, 2025आठ दिनों से लापता नाबालिग बेटी, मां थाने के चक्कर काटने को मजबूर, पुलिस की कार्यप्रणाली पर आक्रोश
सम्पादकीयDecember 28, 2025पुरातन और नूतन ही हमारी पहचान-भूपेश चौबे
सम्पादकीयDecember 28, 2025कांग्रेस पार्टी का स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया