डाला/सोनभद्र (राकेश पाठक)। डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के डाला चढ़ाई पर अनियंत्रित ट्रक बाइक पर चढ़ गई,जिसमें बाइक सवार मामूली रूप से घायल हो गया,जानकारी अनुसार रविवार की दोपहर स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र के डाला चढ़ाई डिवाइडर कटिंग के पास तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर एक पल्सर बाइक पर चढकर 100 मीटर तक घसीटते हुए आगे बढ़ गई,तेलगुड़वा से चोपन जा रही एक लोड ट्रक का आगे का टायर डाला चढ़ाई के पास पहुंचते ही अचानक फट गया जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर कटिंग के पास पल्सर बाइक पर चढ़ गई बाइक पर सवार गोपाल पुत्र राम लखन 48 वर्ष निवासी पनारी टोला पंचमखाड़ी थाना चोपन चपेट में आ गया जिसे हल्की चोट आई है वहीं बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई ।सूचना पर पहुंची पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयFebruary 13, 2026झंडा लगाते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया युवक, वाराणसी रेफर
सम्पादकीयFebruary 13, 2026बाईक के धक्के से घायल बुर्जुग की बेहतर ईलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत
सम्पादकीयFebruary 13, 2026नाबालिक बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास
सम्पादकीयFebruary 13, 2026तेज रफ्तार ट्रेलर ने मचाई तबाही, कई मकान और वाहन क्षतिग्रस्त