बभनी (अरविंद दुबे,गिरीश तिवारी):- प्रयागराज कुम्भ से वापस छत्तीसगढ़ के कोरबा जा रहे पिंक अप श्रद्धालुओं से भरी कार पोखरा के नवाटोला के समीप अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें कार में सवार आठ लोग घायल हो गये घायलों में एक महिला की हालत गम्भीर थी।
थाना क्षेत्र के पोंखरा ग्राम पंचायत के नवा टोला के समीप छत्तीसगढ़ के कोरबा जा रही कार अनियंत्रित होकर पलटी गयी जिसमे कार में सवार चालक सहित आठ लोग घायल हो गए घायलों को ग्रामीणों और पुलिस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी भेजा गया।जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों में 40 विरेन्द्र कुमार निवासी ,29 वर्षीय भगंदर प्रसाद कोरवा,60 वर्षीय कोदयी बाई ,54 वर्षीय इन्दू शर्मा ,59 वर्षीयश्याम नारायण,61 वर्षीय बसन्त लाल ,69 वर्षीय धनेश्वर प्रसाद ,43 वर्षीय सुमित्रा घायल हो गए घायलों में इन्दू शर्मा की हालत गम्भीर थी सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय ने बताया घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
Author Profile

Latest entries
लोकप्रियMarch 30, 2026संघर्ष से सफलता तक,सोनभद्र की खुशबू सोनी बनीं बीडीओ, 26वीं रैंक से बढ़ाया मान
सोनभद्र न्यूज़March 30, 2026डाला मंडल में 3-4 अप्रैल को होगा भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग
अपराधMarch 30, 2026शांति भंग में आधा दर्जन का चालान, निजी अस्पताल संचालक भी शामिल
सम्पादकीयMarch 30, 2026उपराष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुए सोनभद्र के नागेंद्र कुमार