डाला/सोनभद्र (राकेश पाठक)-डाला पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत शहीद स्थल अल्ट्राटेक पार्किंग के निकट वाराणसी शक्ति नगर मार्ग पर सड़क पार कर रही बल्कर में अनियंत्रित बाइक सवार ने टक्कर मार दी जिसके बाद वह घायल हो गया, मिली जानकारी के अनुसार ओमप्रकाश पुत्र शिव प्रसाद उम्र 35 वर्ष निवासी परासपानी,कोटा चोपन थाना सोनभद्र ,गोपाल पुत्र सागर निवासी परास पानी,कोटा चोपन थाना सोनभद्र ओबरा में शटरिंग का कार्य करते थे बृहस्पतिवार की शायं 6:30 बजे लगभग बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रहे थे कि शहीद स्थल के आगे अल्ट्राटेक पार्किंग स्थल के समीप वाराणसी शक्ति नगर मार्ग क्रॉसिंग के पास बल्कर ट्रक सड़क पार कर रही थी की अनियंत्रित होकर बाइक चला रहे ओमप्रकाश ने उसमें टक्कर मार दी दुर्घटना में वह और उसका साथी गोपाल घायल हो गए स्थानीय लोगों द्वारा उसे निजी अस्पताल ले जाया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है वहीं दुर्घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है ।
Author Profile

Latest entries
लोकप्रियMarch 30, 2026संघर्ष से सफलता तक,सोनभद्र की खुशबू सोनी बनीं बीडीओ, 26वीं रैंक से बढ़ाया मान
सोनभद्र न्यूज़March 30, 2026डाला मंडल में 3-4 अप्रैल को होगा भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग
अपराधMarch 30, 2026शांति भंग में आधा दर्जन का चालान, निजी अस्पताल संचालक भी शामिल
सम्पादकीयMarch 30, 2026उपराष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुए सोनभद्र के नागेंद्र कुमार