दुद्धी/सोनभद्र(रवि सिंह, गिरीश तिवारी) -विंढमगंज थाना क्षेत्र की बैरखड़ गांव से 8 बजे रात्रि सवारी लेकर महुली आ रही एक टेंपो महुअरिया रेलवे स्टेशन कुछ दूर पर स्थित बने रेलवे अंडरपास से महुली की ओर आते वक्त कुछ दूर पर सड़क पर बने एक बड़े गड्ढे से अनियंत्रित हो सड़क पर पलट गई,जिससे टेंपो पर सवार चार लोग दुर्घटना के शिकार हो गए, जिसमें टेंपो सवार महिला कमला देवी 40 वर्ष पत्नी अशर्फी गोंड जी जोरूखाड़ के दाएं कंधे में गंभीर चोटे आई ।
दुर्घटना की खबर सुनते ही विंढमगंज भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी घटनास्थल पर अपने टीम के साथ पहुंचकर अपने वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य दुद्धी में लाकर भर्ती कराया ,जहां उपस्थित चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsMarch 30, 2026पुलिस ने अवैध गांजे के साथ युवक को किया गिरफ्तार
Breaking_NewsMarch 30, 2026यूपी पीसीएस में सोनभद्र का जलवा, आनंद राज सिंह ने हासिल की 22वीं रैंक
Breaking_NewsMarch 30, 2026रेलवे ट्रैक पर युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से हड़कंप
Breaking_NewsMarch 30, 2026सड़क हादसे में चाचा की मौत, भतीजा गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर