सोनभद्र(अरविंद दुबे,गिरीश तिवारी):- पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण तथा कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 25/2025 धारा 310(2), 317(3) भारतीय न्याय संहिता में वांछित रुपया 25,000/- का ईनामिया अभियुक्त की त्वरित गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर घटना में संलिप्त 01 नफर वांछित/फरार अभियुक्त अमन यादव पुत्र रमाशंकर यादव निवासी शंकरपूर थाना चौबेपुर जनपद वाराणसी उम्र करीब 21 वर्ष को गुरूवार को सुबह 10.18 बजे थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस टीम द्वारा रॉबर्ट्सगंज रोडवेज के पास से गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा गया वहीं पुलिस टीम के उत्साहवर्द्धन हेतु पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा नगद रुपये 25,000 पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।
Author Profile

Latest entries
अपराधMarch 30, 2026शांति भंग में आधा दर्जन का चालान, निजी अस्पताल संचालक भी शामिल
सम्पादकीयMarch 30, 2026उपराष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुए सोनभद्र के नागेंद्र कुमार
Breaking_NewsMarch 30, 2026पुलिस ने अवैध गांजे के साथ युवक को किया गिरफ्तार
Breaking_NewsMarch 30, 2026यूपी पीसीएस में सोनभद्र का जलवा, आनंद राज सिंह ने हासिल की 22वीं रैंक