दुद्धी/सोनभद्र( रवि सिंह)- दुद्धी में ब्लॉक के क्षेत्रीय गांव की एक महिला ने तीन बेटियों को जन्म दिया है। जानकी दिवस के शुभ अवसर पर हुए इस जन्म ने पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया है।डुमरडीहा गांव की 21 वर्षीय सुशीला देवी पत्नी बेचू ने देर बीते रात 102 एंबुलेंस से दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां चिकित्सा एवं स्टाफ नर्स के द्वारा प्रसव कराया गया जिसमें महिला तीन बेटियों को जन्म दिया।
नवजात बच्चियों का वजन काफी कम है, जिसमें दो बच्चियों का वजन 880 ग्राम और एक का वजन 740 ग्राम है। बच्चों के पूरी तरह से स्वस्थ न होने एवं कम वजन होना के कारण डॉक्टरों ने तीनों बच्चियों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
इस अनूठे संयोग ने क्षेत्र में उत्सुकता का माहौल बना दिया है। स्थानीय लोग इसे विशेष मान रहे हैं। उनका कहना है कि माता सीता से जुड़े जानकी नवमी के दिन तीन कन्याओं का जन्म एक शुभसंकेत है। और सभी लोग ईश्वर से दुआएं कर रहे हैं ,कि जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ रहे।
Author Profile

Latest entries
लोकप्रियMarch 30, 2026संघर्ष से सफलता तक,सोनभद्र की खुशबू सोनी बनीं बीडीओ, 26वीं रैंक से बढ़ाया मान
सोनभद्र न्यूज़March 30, 2026डाला मंडल में 3-4 अप्रैल को होगा भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग
अपराधMarch 30, 2026शांति भंग में आधा दर्जन का चालान, निजी अस्पताल संचालक भी शामिल
सम्पादकीयMarch 30, 2026उपराष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुए सोनभद्र के नागेंद्र कुमार