कन्हरेश्वर मंदिर के सामने श्रद्धालुओं की दो कार आमने-सामने टकराई।

Share

कार पर सवार दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल , रेफर।

दुद्धी,सोनभद्र(रवि सिंह, गिरीश तिवारी)- कोतवाली क्षेत्र में कनहर पुल के पास मंगलवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। रांची से कुंभ स्नान के लिए जा रही स्विफ्ट डिजायर और कुंभ से लौट रही ग्रैंड विटारा कार आमने-सामने टकरा गईं।
स्विफ्ट डिजायर के चालक को नींद की झपकी आने से उसने वाहन पर नियंत्रण खो दिया। इस दुर्घटना में दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल महिलाओं की पहचान रांची निवासी सुप्रिया (30) और सुनीता (40) के रूप में हुई है।

ग्रैंड विटारा में गढ़वा के दो सगे भाई रवि कुमार और रोशन कुमार सवार थे। टक्कर इतनी जोरदार थी ,कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि, दोनों कारों के एयरबैग खुल जाने से बड़ी जनहानी टल गई। तीन अन्य लोगों को मामूली चोटें आईं।

राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, दुद्धी पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल दोनों महिलाओं को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों वाहनों को सड़क से हटवाया और यातायात सुचारू करवाया। प्रारंभिक जांच में नींद की झपकी को दुर्घटना का कारण माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *