महुली/सोनभद्र (रवि सिंह)-
दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के मझौली गांव में तीर्थयात्रियों की अनियंत्रित ग्रैंड विटारा कार के चपेट में आने से बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। साथी युवक गभीर रूप से घायल हो गया। चिकित्सकों ने घायल युवक की गम्भीर हालात को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया। बताया जाता है कि हिंडाल्को के संविदा दो कर्मचारियों ने अपनी बाइक से डियूटी करने के बाद घर लौट रहे थे। मझौली गांव के गोपी मोड़ के समीप करीब साढ़े तीन बजे विपरीत दिशा से तीर्थयात्रियों की ग्रैंड विटारा अनियंत्रित कार बाइक सवार की जोरदार टक्कर मारकर नन्दलाल गुप्ता 50 पुत्र स्व0 बच्चा साह निवासी महुली की मौके पर मौत हो गई। वहीं साथी युवक राजेन्द्र गुप्ता 50 पुत्र श्यामलाल गुप्ता निवासी हिराचक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रिफर कर कर दिया। उक्त घटना की सूचना मेमो द्वारा कोतवाली पुलिस को दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsMarch 30, 2026पुलिस ने अवैध गांजे के साथ युवक को किया गिरफ्तार
Breaking_NewsMarch 30, 2026यूपी पीसीएस में सोनभद्र का जलवा, आनंद राज सिंह ने हासिल की 22वीं रैंक
Breaking_NewsMarch 30, 2026रेलवे ट्रैक पर युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से हड़कंप
Breaking_NewsMarch 30, 2026सड़क हादसे में चाचा की मौत, भतीजा गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर