(रवि सिंह)
दुद्धी, सोनभद्र। दुद्धी क्षेत्र के मझौली गाँव के बसकटवा टोले एवं दुद्धी कस्बे से अमवार रोड सड़क निर्माण में अनियमितता को लेकर प्रकाशित खबर का दुद्धी एसडीएम निखिल यादव संज्ञान लेते हुए पीडब्लूडी की टीम से टेक्निकल जाँच करायी है। गुरुवार को एसडीएम के निर्देश पर पीडब्लूडी के इंजिनियरों ने क्षेत्र के मझौली और अमवार रोड की जाँच की। निर्माणाधीन सड़क एवं रिटर्निंग वाल स्थल पर अधिकारियों की टीम पहुंचते ही हड़कंप मच गई।
पत्रकारों से बातचीत में एसडीएम निखिल यादव ने बताया कि गुरुवार को दोनों सड़कों की टेक्निकल जाँच करवाई गई है, जाँच में अनियमितता पायी गई है, जाँच रिपोर्ट आने के बाद कार्यवाही की जाएगी।
बता दें कि दुद्धी क्षेत्र के मझौली गाँव के बसकटवा टोले में हो रहे सड़क निर्माण एवं रिटर्निंग वाल एवं अमवार रोड पीचिंग निर्माण को लेकर खबरें छपी थी, जिसका संज्ञान लेते हुए एसडीएम ने सड़क निर्माण में घटिया सामग्री इस्तेमाल एवं अनियमितता की जाँच करवाई है। अब जाँच रिपोर्ट आने के बाद संबंधितों के विरुद्ध कार्यवाही की संभावना जतायी जा रही है।
Author Profile

Latest entries
लोकप्रियMarch 30, 2026संघर्ष से सफलता तक,सोनभद्र की खुशबू सोनी बनीं बीडीओ, 26वीं रैंक से बढ़ाया मान
सोनभद्र न्यूज़March 30, 2026डाला मंडल में 3-4 अप्रैल को होगा भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग
अपराधMarch 30, 2026शांति भंग में आधा दर्जन का चालान, निजी अस्पताल संचालक भी शामिल
सम्पादकीयMarch 30, 2026उपराष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुए सोनभद्र के नागेंद्र कुमार