घोरावल:-(अरविंद दुबे, गिरीश तिवारी)-सोनभद्र घोरावल कोतवाली क्षेत्र के भरकना गांव में रविवार को सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक दिनेश शर्मा भाजपा के बूथ अध्यक्ष थे। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। बताया गया कि घोरावल कोतवाली क्षेत्र के लीलवाही गांव निवासी दिनेश शर्मा (50) पुत्र गंगाराम शर्मा रविवार सुबह शिवद्वार दर्शन करने के लिए बाइक से निकले थे। इसी दौरान सुबह करीब साढ़े छह बजे भरकना शिवद्वार मार्ग में एक पुलिया के पास अचानक एक कुत्ता बाइक के सामने आ जाने से दिनेश बाइक समेत अनियंत्रित होकर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों की सूचना पर उन्हें एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल ले जाया गया। सीएचसी में डॉक्टर ने उन्हें देखते ही मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsMarch 30, 2026पुलिस ने अवैध गांजे के साथ युवक को किया गिरफ्तार
Breaking_NewsMarch 30, 2026यूपी पीसीएस में सोनभद्र का जलवा, आनंद राज सिंह ने हासिल की 22वीं रैंक
Breaking_NewsMarch 30, 2026रेलवे ट्रैक पर युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से हड़कंप
Breaking_NewsMarch 30, 2026सड़क हादसे में चाचा की मौत, भतीजा गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर