दुद्धी/सोनभद्र (रवि सिंह)- कोतवाली क्षेत्र के निमियाडीह गांव में मंगलवार की देर शाम एक नाबालिग बालिका का फांसी के फंदे पर घर के अंदर लटकता हुआ शव मिला। उक्त घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही में जुट गई। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि देर शाम घर के बढेर में साड़ी के सहारे अंजली 15 पुत्री मानिकचंद निवासी भुईया टोला बस्ती निमियाडीह का अपने ही घर के अंदर फांसी के फंदे पर लटकता हुए शव मिला। मृतिका के परिजन उस वक्त घर से कुछ दूर पर काम कर रहे थे।
ज़ब घर पहुचे तो देखा दरवाजा अंदर से बंद है और उनकी बिटिया भी नजर नही आ रही है, तब उनकी नजर घर मे बंद दरवाजे पर पड़ी जो अंदर से बंद था। किसी तरह उस दरवाजे को पड़ोसी की मदद से तोड़ा गया, तो देखा गया की वह मृत अवस्था मे फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी।पड़ोसियों नेउक्त घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दिया। पुलिस घटना स्थल पहुचकर शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हॉउस भेजते हुए अग्रिम कार्यवाही में जुट गई।
Author Profile

Latest entries
लोकप्रियMarch 30, 2026संघर्ष से सफलता तक,सोनभद्र की खुशबू सोनी बनीं बीडीओ, 26वीं रैंक से बढ़ाया मान
सोनभद्र न्यूज़March 30, 2026डाला मंडल में 3-4 अप्रैल को होगा भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग
अपराधMarch 30, 2026शांति भंग में आधा दर्जन का चालान, निजी अस्पताल संचालक भी शामिल
सम्पादकीयMarch 30, 2026उपराष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुए सोनभद्र के नागेंद्र कुमार