6 गोवंश दो पिकअप में हुए बरामद
दुद्धी/सोनभद्र (रवि सिंह)-जनपद में पुलिस अधीक्षक अशोक मीणा के द्वारा पशु तस्करो विरुद्ध चलाए जा रहा है, अभियान के क्रम में दुद्धी कोतवाली पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है जिसमें दो पिकअप पर 6 गोवंश पशुओं को लादकर त्रिपाल डालकर तेजी में रजखड घाटी से उतर रहे दो वाहनों को कोतवाली पुलिस ने पीछा कर पकड़ा जिसमें एक वाहन दुद्धी के जीआईसी खेल मैदान के पास खड़ा कर चालक फरार हो गया था वही दूसरे वाहन को पुलिस ने चालक सहित कब्जे में लेते हुए दुद्धी कोतवाली में लाकर खड़ा कराया इसके बाद पुलिस के द्वारा आज शुक्रवार के दिन पकड़े गए एक तस्कर से पूछताछ के दौरान आने तस्करों के नाम सामने आए हैं.
जिनको लेकर दुद्धी कोतवाली पर मुकदमा संख्या 81 / 2025 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता के तहत अखिलेश यादव महेंद्र यादव, सूरज कुमार आशीष यादव सभी निवासीगण घिवही थाना विंढमगंज के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर एक अभियुक्त को न्यायालय भेजा गया वहीं अन्य अभियुक्तों की खोजबीन पुलिस के द्वारा की जा रही है।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsMarch 30, 2026पुलिस ने अवैध गांजे के साथ युवक को किया गिरफ्तार
Breaking_NewsMarch 30, 2026यूपी पीसीएस में सोनभद्र का जलवा, आनंद राज सिंह ने हासिल की 22वीं रैंक
Breaking_NewsMarch 30, 2026रेलवे ट्रैक पर युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से हड़कंप
Breaking_NewsMarch 30, 2026सड़क हादसे में चाचा की मौत, भतीजा गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर