सोनभद्र: (अरविंद दुबे,गिरीश तिवारी)-मधुपर ग्राम पंचायत मे संचालित शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर शुक्रवार को जिला आबकारी कार्यालय पर महिला कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं और मधुपर के स्थानीय जनता ने महिला कॉंग्रेस अध्यक्ष ऊषा चौबे के नेतृत्व मे विरोध प्रदर्शन कर ज्ञापन सौपा गया। महिला कॉंग्रेस की अध्यक्ष ऊषा चौबे ने कहा की मधुपर ग्राम पंचायत मे शराब की दुकान संचालित करने से वहाँ संचालित स्कुल और कालेज के छात्राओ को असुविधा का समाना करना पड़ता है, मनचले और शराब के नशे मे धुत लोग महिलाओं और बेटियों पर गलत कमेंट बाजी करते रहते है l
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा की अगर विद्यालय से दूर स्थान्तरित नहीं की गई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा l
कॉंग्रेस के पूर्व प्रवक्ता शत्रुंजय मिश्रा ने कहा की पूरे मामले को जिला आबकारी अधिकारी को पूरे मामले से अवगत कराया गया है, अगर कार्यवाही नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगाl
उक्त मौके पर शान्ति विश्वकर्मा , कलावती, मीरा,बबीता, लीलावती रेखा, कपिलदेव, राजू ,सहित कई लोग शामिल रहे l
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsApril 9, 2026अवैध खनन पर बड़ा प्रहार, ओवरलोड बालू से लदे तीन ट्रक जब्त, माफियाओं में हड़कंप
सोनभद्र न्यूज़April 8, 2026अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर होगा भव्य आयोजन, बार एसोसिएशन ने बनाई रूपरेखा
सोनभद्र न्यूज़April 8, 2026डाला सब स्टेशन से जुड़ी बिजली सप्लाई 6 घंटे रहेगी बाधित, इन क्षेत्रों में रहेगा असर
Breaking_NewsApril 8, 2026चोरी का खुलासा, दो शातिर गिरफ्तार, माल और गांजा बरामद
