डाला।सोनभद्र( AKD।गिरीश तिवारी)- चोपन थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोरी की घटना का पूरी तरह खुलासा कर दिया। पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का सामान, नकदी, मोबाइल फोन और अवैध गांजा बरामद किया है।पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। 8 अप्रैल 2026 को देर रात करीब 1:05 बजे पुलिस टीम ने रेलवे क्रासिंग ओवरब्रिज के उत्तरी छोर बारी डाला से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार अभियुक्तों में अनिल गुप्ता (23 वर्ष), निवासी डिबुलगंज थाना अनपरा और हनुमान बंसल (35 वर्ष), निवासी मलीन बस्ती डाला थाना चोपन शामिल हैं। तलाशी के दौरान पुलिस को एक जोड़ा झुमका, नथिया, मंगलसूत्र का लॉकेट, चार जोड़ी पायल, दो जोड़ी बिछिया, एक जोड़ी चूड़ी, एक आधार कार्ड, 15 हजार रुपये नकद और 7 मोबाइल फोन बरामद हुए। इसके अलावा अनिल गुप्ता के पास से करीब 1 किलो 250 ग्राम अवैध गांजा भी मिला।इस मामले में थाना चोपन पर चोरी और एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्र सहित चौकी डाला की टीम शामिल रही।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयJuly 22, 2026सोनभद्र में कुदरत का कहर, परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
सम्पादकीयJuly 22, 2026ब्रेकिंग। आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की दर्दनाक मौत
सम्पादकीयJuly 22, 2026ब्रेकिंग। बिजली गिरने से दो लोगों की दर्दनाक मौत
उत्तर प्रदेशJuly 21, 2026दिल्ली की आज पहुंची सोनभद्र सड़क पर उतरी सपा, कांग्रेस
