चोपन/ सोनभद्र (अरविंद दुबे)-मंगलवार को विकास खंड सभागार में प्रधान मंत्री एवम मुख्यमंत्री द्वारा संचालित
महिलाओ को वित्तीय आत्मनिर्भर बनाने हेतु उत्तर प्रदेश में, “माता सुकेता महिला मत्स्य पालक सशक्तिकरण परियोजना” उत्तर प्रदेश मत्स्य पालक कल्याण कोष के अंतर्गत मछली पालन से जुड़े परिवारों की महिलाओं को सशक्त करने के लिए योजना में चयनित महिलाओं को स्वीकृति पत्र वितरण किया गया| जहां मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी उपस्थित रहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि
सरकार द्वारा संचालित मत्स्य विभाग की सभी योजनाओ में महिलाओं को 60 फीसदी अनुदान प्रदान कर रही है जिससे कमजोर महिलाए भी मत्स्य उत्पादन कर अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बना सकती है और साथ ही महिलाओं को बल देते हुए कहा कि अधिकारी आपके सेवा के लिए है किसी प्रकार की समस्या के लिए मुझसे सम्पर्क कर कर सकती है
साथी ही निषाद पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष रोहित बिन्द ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार में मत्स्य मंत्री डा० संजय निषाद मत्स्य संपदा योजना से कमजोर मत्स्य पालको और किसानो को पहले से बेहतर और मजबूत किया है इस योजना का उद्देश्य मत्स्य उत्पादन को बढ़ाना, मछली पालन से जुड़े लोगों की आय में वृद्धि करना और आर्थिक दृष्टि से मजबूत करना है। मछुआ समुदाय के बच्चों की शिक्षा के लिए अनुदान की भी व्यवस्था सरकार द्वारा की जा रही है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से मत्स्य निदेशक आर के श्रीवास्तव, खंड विकास अधिकारी शुभम बरनवाल,दया शंकर,सदाफल निषाद,अनिकेत निषाद,संतोष साहनी,अमन मौर्य, कलावती देवी सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे |
Author Profile

Latest entries
उत्तर प्रदेशMarch 31, 2026तीर चला तो निशाना लगा, हुनर बोला तो मैदान गूंज उठा, सोनभद्र में तीरंदाजी का जुनून सिर चढ़कर बोला…
उत्तर प्रदेशMarch 31, 2026जाने तिरंदाजी में किसने मारी बाजी, देखे रिपोर्ट
Breaking_NewsMarch 31, 2026रात के सन्नाटे में दो मौतों का रहस्य, रंजिश या साजिश? डबल डेथ से सनसनी
लोकप्रियMarch 30, 2026संघर्ष से सफलता तक,सोनभद्र की खुशबू सोनी बनीं बीडीओ, 26वीं रैंक से बढ़ाया मान