संवाददाता–संजय सिंह
आज बुधवार को पुलिस लाइन चुर्क सोनभद्र सभागार कक्ष में अपर पुलिस अधीक्षक (आपरेशन) सोनभद्र श्री त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी की अध्यक्षता में नक्सल समन्वय गोष्ठी का आयोजन किया गया । गोष्ठी में जनपद के पुलिस/पीएसी/अन्य विभागो व सीमावर्ती जनपदों से आये अधिकारीगण के साथ नक्सली संचरण के दृष्टिगत नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अधिक सतर्कता बरतने व आपस में लगातार समन्वय स्थापित कर नियमित काम्बिंग/ एरिया डामिनेशन करने तथा इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों को समस्याओं को सुनने व उनका हर सम्भव निराकरण कराये जाने व स्थानीय लोगों के साथ वार्ता कर उन्हे किसी के बहकावे मे न आने व संदिग्ध गतिविधि होने पर उसकी जानकारी स्थानीय पुलिस व प्रशासन को देने के बारे में जागरुक किया गया एवं अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा की गयी। इस दौरान श्री राजकुमार उप सेनानायक नक्सल कन्टीजेन्ट चुर्क, क्षेत्राधिकारी डा0 चारू द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी श्री रणधीर मिश्रा, क्षेत्राधिकारी हर्ष पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी राज सोनकर, डिप्टी सीएमओ डा0 सुमन कुमार, जोनल नक्सल श्री राणा प्रताप सिंहं, एवं जनपद के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के थाना प्रभारी/ चौकी प्रभारी/पीएसी पोस्ट प्रभारी सहित अन्य अधिकारी/ कर्मचारीगण मौजूद रहें।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsMarch 30, 2026पुलिस ने अवैध गांजे के साथ युवक को किया गिरफ्तार
Breaking_NewsMarch 30, 2026यूपी पीसीएस में सोनभद्र का जलवा, आनंद राज सिंह ने हासिल की 22वीं रैंक
Breaking_NewsMarch 30, 2026रेलवे ट्रैक पर युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से हड़कंप
Breaking_NewsMarch 30, 2026सड़क हादसे में चाचा की मौत, भतीजा गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर