खाद्य विभाग के खिलाफ ग्रामीणों का विरोध
सोनभद्र(अरविंद दुबे,गिरीश तिवारी)-खाद्य विभाग और कोटेदार के बीच विवाद ने तूल पकड़ लिया है। घोरावल तहसील क्षेत्र के रेही गांव में ग्रामीणों ने खाद्य विभाग की ओर से कोटेदार के खिलाफ झूठे आरोपों को लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए कोटे की दुकान पर तालाबंद कर दिया। कड़ी धूप में दर्जनों की संख्या में ग्रामीणों ने दुकान के सामने जमा होकर विरोध किया।ग्रामीणों का कहना है कि कोटेदार पर लगाए गए आरोप निराधार हैं और उन्हें समय पर और सही मात्रा में राशन मिल रहा है। उनका आरोप है कि खाद्य विभाग के अधिकारी रिश्वत लेकर कोटा को किसी अन्य व्यक्ति को देने का प्रयास कर रहे हैं। ग्रामीणों ने यह भी साफ किया कि कोटेदार से उन्हें कोई शिकायत नहीं है और सभी आरोप महज विभाग की साजिश के तहत लगाए गए हैं।फिलहाल, विभाग की ओर से शिकायत के आधार पर कोटे की दुकान को निरस्त करने की बात कही जा रही है, लेकिन ग्रामीणों ने इस पर कड़ा विरोध जताया है। यह मामला अब प्रशासन के लिए चुनौती बन गया है, और क्षेत्र में राजनीतिक हलचल बढ़ने की संभावना है।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsMarch 30, 2026पुलिस ने अवैध गांजे के साथ युवक को किया गिरफ्तार
Breaking_NewsMarch 30, 2026यूपी पीसीएस में सोनभद्र का जलवा, आनंद राज सिंह ने हासिल की 22वीं रैंक
Breaking_NewsMarch 30, 2026रेलवे ट्रैक पर युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से हड़कंप
Breaking_NewsMarch 30, 2026सड़क हादसे में चाचा की मौत, भतीजा गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर