कोन/सोनभद्र (अरविंद दुबे,गिरीश तिवारी)-
ग्राम पंचायत निगाई से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां महुआ बीनने जैसे मामूली विवाद ने एक महिला की जान ले ली। बुधवार की सुबह देवर-देवरानी के झगड़े में बीच-बचाव करने गई 45 वर्षीय भाभी मलवंती देवी को गुस्साए देवर सुनील ने डंडे से इतना ज़ोरदार वार किया कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।मामला तब भड़क उठा जब सुनील का अपनी पत्नी से कहासुनी हो रही थी। विवाद बढ़ता देख परिवार की बड़ी बहू मलवंती देवी ने मामले को शांत करने की कोशिश की, लेकिन सुनील को उनका हस्तक्षेप रास नहीं आया। गुस्से में आपा खो बैठा सुनील भाभी पर टूट पड़ा और पास पड़े डंडे से उनके सिर पर जानलेवा प्रहार कर दिया।वारदात के बाद आरोपी देवर मौके से फरार हो गया। सूचना पर थाना कोन पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और पति रामगोविंद की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया।थानाध्यक्ष गोपाल जी गुप्ता के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
गांव में घटना को लेकर मातम और दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने कहा, “महुआ जैसे रोजमर्रा के कार्य को लेकर ऐसी हिंसक वारदात शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण है।”
Author Profile

Latest entries
लोकप्रियMarch 30, 2026संघर्ष से सफलता तक,सोनभद्र की खुशबू सोनी बनीं बीडीओ, 26वीं रैंक से बढ़ाया मान
सोनभद्र न्यूज़March 30, 2026डाला मंडल में 3-4 अप्रैल को होगा भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग
अपराधMarch 30, 2026शांति भंग में आधा दर्जन का चालान, निजी अस्पताल संचालक भी शामिल
सम्पादकीयMarch 30, 2026उपराष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुए सोनभद्र के नागेंद्र कुमार