चोपन/सोनभद्र (अरविंद दुबे,गिरीश तिवारी)-
जिले के जुगैल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा नेवारी टोला में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक का शव घर के पीछे स्थित बिजली के पोल से लटका हुआ मिला। शव की स्थिति को देखकर प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।स्थानीय ग्रामीणों की मानें तो युवक का शव सुबह खेत की ओर जाते समय देखा गया। बिजली के पोल के सहारे बंधे फंदे से लटकती लाश देख लोग दहशत में आ गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की। मृतक की शिनाख्त और मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी। जुगल थाना प्रभारी ने बताया है”मामले की जांच की जा रही है। हर पहलू को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जाएगी।”उधर घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। ग्रामीण युवक की मौत को लेकर स्तब्ध हैं।
Author Profile

Latest entries
लोकप्रियMarch 30, 2026संघर्ष से सफलता तक,सोनभद्र की खुशबू सोनी बनीं बीडीओ, 26वीं रैंक से बढ़ाया मान
सोनभद्र न्यूज़March 30, 2026डाला मंडल में 3-4 अप्रैल को होगा भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग
अपराधMarch 30, 2026शांति भंग में आधा दर्जन का चालान, निजी अस्पताल संचालक भी शामिल
सम्पादकीयMarch 30, 2026उपराष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुए सोनभद्र के नागेंद्र कुमार