चोपन थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने बाइक सवार युवकों को रौंदा, तीनों की मौके पर मौत
सोनभद्र(अरविंद दुबे,गिरीश तिवारी)-जिले के चोपन थाना अंतर्गत पटवध नायरा पेट्रोल पंप के पास एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। शुक्रवार की शाम एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने तेज रफ्तार से बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल एम्बुलेंस को सूचना दी। घायलों को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने देखते ही तीनों को मृत घोषित कर दिया।बताया जा रहा है कि तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार थे और कहीं जा रहे थे, तभी यह दर्दनाक टक्कर हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।फिलहाल मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है और पुलिस उनकी पहचान के प्रयास में जुटी है। हादसे के बाद इलाके में मातम पसर गया है, वहीं लोगों में प्रशासन और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर नाराजगी भी देखी जा रही है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयFebruary 13, 2026झंडा लगाते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया युवक, वाराणसी रेफर
सम्पादकीयFebruary 13, 2026बाईक के धक्के से घायल बुर्जुग की बेहतर ईलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत
सम्पादकीयFebruary 13, 2026नाबालिक बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास
सम्पादकीयFebruary 13, 2026तेज रफ्तार ट्रेलर ने मचाई तबाही, कई मकान और वाहन क्षतिग्रस्त