सोनभद्र(अरविंद दुबे,गिरीश तिवारी)-जिले के रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के चरका पहाड़ी गांव से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक युवक की उसके ही दोस्त ने धारदार हथियार से नृशंस हत्या कर दी। घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक युवक की पहचान करमचंद उर्फ छोटू के रूप में हुई है। आरोपी विजय उर्फ अर्जुन चौहान ने उसे मुर्गा पार्टी के बहाने बुलाया और सुनसान स्थान पर ले जाकर पीठ, पैर और पेट में चाकू से कई वार कर मौत के घाट उतार दिया।पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हत्या की वजह आरोपी को अपनी चचेरी बहन के साथ मृतक के संबंध होने का शक बताया जा रहा है। शक और गुस्से ने इतनी खौफनाक शक्ल ले ली कि दोस्ती को शर्मसार करते हुए आरोपी ने जघन्य अपराध को अंजाम दे डाला।घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी विजय उर्फ अर्जुन चौहान को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है।पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। वहीं, इस सनसनीखेज हत्याकांड ने इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsMarch 30, 2026पुलिस ने अवैध गांजे के साथ युवक को किया गिरफ्तार
Breaking_NewsMarch 30, 2026यूपी पीसीएस में सोनभद्र का जलवा, आनंद राज सिंह ने हासिल की 22वीं रैंक
Breaking_NewsMarch 30, 2026रेलवे ट्रैक पर युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से हड़कंप
Breaking_NewsMarch 30, 2026सड़क हादसे में चाचा की मौत, भतीजा गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर