दुद्धी/सोनभद्र(अरविंद दुबे,गिरीश तिवारी)-बीती रात सरडीहा गांव में शादी की खुशियां उस वक़्त मातम में बदल गईं जब डीजे पर गाना बजाने को लेकर बारातियों और घरातियों के बीच जबरदस्त मारपीट हो गई। लाठियां चलीं, चीख-पुकार मच गई, और इसी झगड़े में दो युवकों को कुएं में फेंक दिया गया।इस दिल दहला देने वाली घटना में सायल थाना क्षेत्र के 17 वर्षीय मोहित यादव पुत्र अंगद यादव की कुएं में गिरने से मौत हो गई। वहीं नीरज यादव को ग्रामीणों ने किसी तरह बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। बताया जा रहा है कि घटना रात करीब डेढ़ से दो बजे के बीच हुई।सरडीहा के में पोखरा गांव (थाना बभनी क्षेत्र) से बारात आई थी। डीजे पर गाना बजाने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि बारातियों ने मारपीट कर दुल्हन के गांव के दो युवकों को कुएं में फेंक दिया।घटना के बाद अफरातफरी मच गई। ज्यादातर बाराती अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। गुस्साए ग्रामीणों ने दूल्हे और उसके परिजनों वाली दो गाड़ियों को गांव में ही रोक लिया।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभाला। सुबह करीब 8:30 बजे पुलिस की निगरानी में दूल्हा-दुल्हन की विदाई कराई गई।मोहित की मौत से गांव में गहरा मातम है, वहीं घटना के बाद तनाव का माहौल बना हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और फरार बारातियों की तलाश जारी है।
Author Profile

Latest entries
लोकप्रियMarch 30, 2026संघर्ष से सफलता तक,सोनभद्र की खुशबू सोनी बनीं बीडीओ, 26वीं रैंक से बढ़ाया मान
सोनभद्र न्यूज़March 30, 2026डाला मंडल में 3-4 अप्रैल को होगा भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग
अपराधMarch 30, 2026शांति भंग में आधा दर्जन का चालान, निजी अस्पताल संचालक भी शामिल
सम्पादकीयMarch 30, 2026उपराष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुए सोनभद्र के नागेंद्र कुमार