दुद्धी/सोनभद्र(रवि सिंह)-
विंढमगंज थाना क्षेत्र के महुली गाँव में कालेज के पास शाम 6:00 बजे दो लोग एक बाइक सवार होकर वैवाहिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए दुद्धी से झारखंड जा रहे थे,कि विपरीत दिशा से आ रही बोलोरो से हल्की टक्कर हो गई, जिससे बाइक चालक ने सड़क किनारे लगे विद्युत खंभे में जोरदार टक्कर मार दी, दोनों सड़क किनारे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए,जिन्हें ग्रामीणों के द्वारा एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेजा गया।
जहां डियूटी में तनाव चिकित्सक डॉक्टर वीके सिंह ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
चिकित्सक ने जानकारी देते हुए बताया कि एंबुलेंस के द्वारा दो घायलों को लाया गया था,जिसमें अवधेश गुप्ता 35 साल पुत्र राजमन गुप्ता. निवासी दुद्धी वार्ड 1 जिनके सर पर काफी गहरा चोट है, जिनका इलाज कर सीटी स्कैन हेतु भेजा गया है.
वही बाइक चालक रवि प्रकाश 30 वर्ष पुत्र स्वर्गीय धर्मजीत प्रसाद ग्राम खजूरी का बाया पैर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है,
जिन्हे बेहतर इलाज हेतु जिला अस्पताल भेजा गया है!
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयFebruary 13, 2026लोहरा पावरहाउस के पास ट्रेलर में कार की टक्कर, युवक घायल
सम्पादकीयFebruary 13, 2026झंडा लगाते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया युवक, वाराणसी रेफर
सम्पादकीयFebruary 13, 2026बाईक के धक्के से घायल बुर्जुग की बेहतर ईलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत
सम्पादकीयFebruary 13, 2026नाबालिक बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास