ओबरा/सोनभद्र:(अरविंद दुबे,गिरीश तिवारी)-थाना क्षेत्र के शारदा मंदिर के पीछे स्थित बंद पड़ी पत्थर खदान से बुधवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव बरामद होने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। युवक की उम्र करीब 35 वर्ष आंकी जा रही है। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकालने की कोशिश शुरू कर दी है।यह घटना और भी गंभीर हो जाती है क्योंकि महज दो दिन पहले इसी खदान से एक युवती का शव बरामद किया गया था। लगातार दो शव मिलने से लोगों के बीच भय और आशंका का माहौल है। पुलिस फिलहाल मृतक की पहचान करने में जुटी है और पूरे मामले की छानबीन कर रही है।स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह खदान वर्षों से बंद पड़ी है और आसपास कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं है, जिससे यहां इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं। खदान की स्थिति और दो शवों की बरामदगी ने जांच एजेंसियों को भी सतर्क कर दिया है। पुलिस प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू पर जांच शुरू कर दी है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयFebruary 13, 2026लोहरा पावरहाउस के पास ट्रेलर में कार की टक्कर, युवक घायल
सम्पादकीयFebruary 13, 2026झंडा लगाते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया युवक, वाराणसी रेफर
सम्पादकीयFebruary 13, 2026बाईक के धक्के से घायल बुर्जुग की बेहतर ईलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत
सम्पादकीयFebruary 13, 2026नाबालिक बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास