डाला/सोनभद्र (अरविंद दुबे, गिरीश तिवारी)-चोपन थाना क्षेत्र के बिल्ली मारकुंडी वैष्णो मंदिर के पास बुधवार को दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अचानक आधा दर्जन से अधिक घरों में आग भड़क उठी। आग की भयावह लपटों ने कुछ ही पलों में घरों को अपनी चपेट में ले लिया।

भीषण अग्निकांड में लाखों की नगदी, गृहस्थी का सामान, एक बाइक समेत तीन बकरियाँ जलकर खाक हो गईं।घटना की सूचना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। जान बचाने के लिए लोग इधर-उधर भागते रहे, वहीं स्थानीय ग्रामीण हैंडपंप और बाल्टी के सहारे आग पर काबू पाने में जुट गए। दमकल वाहन पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने भरसक प्रयास से आग को फैलने से रोका, वरना तबाही और भी विकराल हो सकती थी।इस दर्दनाक हादसे में जहाँ लोगों की वर्षों की कमाई चंद मिनटों में राख हो गई, वहीं मवेशियों की मौत ने परिवारों के जख्म और गहरे कर दिए हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि दमकल विभाग को तत्काल सूचना दे दी गई है और राहत व बचाव कार्य जारी है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
Author Profile

Latest entries
लोकप्रियMarch 30, 2026संघर्ष से सफलता तक,सोनभद्र की खुशबू सोनी बनीं बीडीओ, 26वीं रैंक से बढ़ाया मान
सोनभद्र न्यूज़March 30, 2026डाला मंडल में 3-4 अप्रैल को होगा भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग
अपराधMarch 30, 2026शांति भंग में आधा दर्जन का चालान, निजी अस्पताल संचालक भी शामिल
सम्पादकीयMarch 30, 2026उपराष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुए सोनभद्र के नागेंद्र कुमार