शादी की रात मचा बवाल: डीजे पर नाचने को लेकर भिड़े दो पक्ष, लाठी-डंडों से गूंजी गलियां, झुग्गियों में लगी आग, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ बवाल

Share

सोनभद्र(अरविंद दुबे,गिरीश तिवारी)-
अनपरा थाना क्षेत्र के रेनुसागर चौकी अंतर्गत एक शादी समारोह उस समय दहशत का मैदान बन गया जब डीजे पर नाचने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते उग्र रूप ले लिया और दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। तेज मारपीट में महिलाओं, पुरुषों के साथ बच्चे तक चपेट में आ गए और कई लोग घायल हो गए।घटना के दौरान चीख-पुकार मच गई और अफरातफरी के माहौल में नजदीक की जुग्गी-झोपड़ियों में संदिग्ध हालात में आग लग गई। तेज लपटों के बीच लोग किसी तरह जान बचाकर भागे, जिससे बड़ी जनहानि टल गई।स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना तत्काल पुलिस को दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही मारपीट में शामिल लोग मौके से फरार हो गए।इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।शादी की खुशियों के बीच उपजा यह हिंसक बवाल पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और वायरल वीडियो के आधार पर उपद्रवियों की पहचान की जा रही है।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *