संवाददाता–संजय सिंह
राबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के चुर्क चौकी क्षेत्र अंतर्गत चुर्क रेलवे स्टेशन रोड पर चोरों ने शराब की
दुकान को निशाना बनाया है। चुर्क रेलवे स्टेशन के पास स्थित देशी शराब की दुकान में
चोरों ने सेंध लगाई रविवार की रात जब शराब दुकानदार दुकान बंद करके चला गया तब रात में चोरों ने दुकान मे लगी लोहे की खिड़की तोड़ कर दुकान में रखा 5 पेटी देशी शराब एवं 35 हजार रुपए नगदी चुरा ले गए सुबह जब दुकानदार दुकान की तरफ टहलने आया तब दुकानदार को चोरी की जानकारी हुई उसने तुरंत चुर्क चौकी को इसकी सूचना दी चुर्क चौकी प्रभारी सूचना मिलते ही अपने हमराहियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा चोरी के मामले मे दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दिया है
चुर्क चौकी प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि दुकानदार के संदिग्धता के आधार पर तीन संदिग्धों को बैठाया गया है उनका फिंगर प्रिंट जांच के लिए भेजा गया है जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा
Author Profile

Latest entries
लोकप्रियMarch 30, 2026संघर्ष से सफलता तक,सोनभद्र की खुशबू सोनी बनीं बीडीओ, 26वीं रैंक से बढ़ाया मान
सोनभद्र न्यूज़March 30, 2026डाला मंडल में 3-4 अप्रैल को होगा भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग
अपराधMarch 30, 2026शांति भंग में आधा दर्जन का चालान, निजी अस्पताल संचालक भी शामिल
सम्पादकीयMarch 30, 2026उपराष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुए सोनभद्र के नागेंद्र कुमार