सोनभद्र(अरविंद दुबे,गिरीश तिवारी)-
बभनी थाना क्षेत्र के बरवें गांव में शादी की खुशियों के बीच ऐसा दर्दनाक हादसा हुआ कि पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। 29 अप्रैल को छोटे भाई की शादी होनी थी और 30 अप्रैल को बहन की बारात जानी थी। घर में चहल-पहल थी, रिश्तेदार जुटे थे, तैयारियों में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही थी। लेकिन एक दिन पहले ऐसा हादसा हो गया जिसने सबको स्तब्ध कर दिया।घर के छोटे बेटे का शव महुआ के पेड़ से दुपट्टे के सहारे लटकता मिला। परिजनों ने जब उसे इस हाल में देखा तो कोहराम मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेजा।घटना की खबर फैलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जहां घर में शहनाइयां बजनी थीं, वहां अब रोने-बिलखने की आवाजें गूंज रही हैं। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। फिलहाल गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।
Author Profile

Latest entries
लोकप्रियMarch 30, 2026संघर्ष से सफलता तक,सोनभद्र की खुशबू सोनी बनीं बीडीओ, 26वीं रैंक से बढ़ाया मान
सोनभद्र न्यूज़March 30, 2026डाला मंडल में 3-4 अप्रैल को होगा भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग
अपराधMarch 30, 2026शांति भंग में आधा दर्जन का चालान, निजी अस्पताल संचालक भी शामिल
सम्पादकीयMarch 30, 2026उपराष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुए सोनभद्र के नागेंद्र कुमार