चोपन/सोनभद्र(अरविंद दुबे,गिरीश तिवारी)-चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी रेलवे ट्रैक पर सोमवार सुबह संदिग्ध हालात में एक अधेड़ व्यक्ति का शव पड़ा मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव को देखकर स्थानीय लोगों में अफरातफरी मच गई और भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई।घटना की सूचना तत्काल स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी, जिसके बाद चोपन थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की कोशिश शुरू कर दी। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की हर पहलू से जांच में जुट गई है। क्षेत्र में अचानक हुई इस घटना ने दहशत का माहौल बना दिया है।
Author Profile

Latest entries
सोनभद्र न्यूज़March 30, 2026संघर्ष से सफलता तक,सोनभद्र की खुशबू सोनी बनीं बीडीओ, 26वीं रैंक से बढ़ाया मान
सोनभद्र न्यूज़March 30, 2026डाला मंडल में 3-4 अप्रैल को होगा भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग
अपराधMarch 30, 2026शांति भंग में आधा दर्जन का चालान, निजी अस्पताल संचालक भी शामिल
सम्पादकीयMarch 30, 2026उपराष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुए सोनभद्र के नागेंद्र कुमार