रवि सिंह
दुद्धी (सोनभद्र)। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत झारो खुर्द गांव के पास मंगलवार रात करीब 8:30 बजे एक तेज रफ्तार बाइक ने पैदल जा रहे एक राहगीर को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
झारो खुर्द का मनोज हादसे का शिकार, हालत नाजुक
जानकारी के अनुसार, मनोज (35) पुत्र सूरजदेव निवासी झारो खुर्द गांव मंगलवार की रात सड़क किनारे पैदल जा रहा था। उसी दौरान शिवपूजन कनौजिया (45 वर्ष) पुत्र ज्योतराम, निवासी कोंगा (थाना बभनी) तेज रफ्तार में अपने घर जा रहा था। जैसे ही वह झारो खुर्द के पास पहुंचा, उसकी बाइक ने सामने से पैदल जा रहे मनोज को जबरदस्त टक्कर मार दी।
बाइक सवार को मामूली चोट, पुलिस कर रही जांच
हादसे में मनोज गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बाइक चालक शिवपूजन को हल्की चोटें आई हैं। घटना के बाद राहगीरों और ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक समेत चालक को कब्जे में लेकर कोतवाली ले आई है। मामले की जांच की जा रही है।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
घटना की सूचना मिलते ही घायल मनोज के परिजन अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों द्वारा हालत गंभीर बताए जाने पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल घायल को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
Author Profile

Latest entries
लोकप्रियMarch 30, 2026संघर्ष से सफलता तक,सोनभद्र की खुशबू सोनी बनीं बीडीओ, 26वीं रैंक से बढ़ाया मान
सोनभद्र न्यूज़March 30, 2026डाला मंडल में 3-4 अप्रैल को होगा भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग
अपराधMarch 30, 2026शांति भंग में आधा दर्जन का चालान, निजी अस्पताल संचालक भी शामिल
सम्पादकीयMarch 30, 2026उपराष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुए सोनभद्र के नागेंद्र कुमार