सोनभद्र(अरविंद दुबे, गिरीश तिवारी)-
जिले की चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शुक्रवार मुख्य चिकित्साधिकारी ने अचानक पहुंचकर निरीक्षण किया। सीएमओ के आगमन की सूचना मिलते ही अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में फैली गंदगी, अव्यवस्थित वार्ड, अनुपस्थित स्टाफ और बंद पड़ी आवश्यक मशीनों को देखकर मुख्य चिकित्साधिकारी नाराज़ नजर आए।सीएमओ ने अस्पताल प्रशासन को फटकार लगाते हुए कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं से कोई भी समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिया कि साफ-सफाई, मरीजों की मूलभूत सुविधाएं और मशीनों की कार्यशीलता को प्राथमिकता पर तत्काल बहाल किया जाए।निरीक्षण के दौरान पाया गया कि अल्ट्रासाउंड समेत कई जांच मशीनें महीनों से बंद पड़ी हैं, जिससे मरीजों को गंभीर असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। सीएमओ ने इन सभी मशीनों को सात कार्यदिवस के भीतर चालू कराने का आदेश दिया,उन्होंने दवा वितरण कक्ष, आपातकालीन सेवा, प्रसव कक्ष और टीकाकरण केंद्र की भी विस्तृत समीक्षा की और कहा कि स्वास्थ्य केंद्र को क्षेत्र के नागरिकों की अपेक्षाओं के अनुरूप चुस्त-दुरुस्त बनाया जाए।मुख्य चिकित्साधिकारी के इस औचक निरीक्षण से स्वास्थ्य विभाग में हलचल है, और माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में अन्य सीएचसी और पीएचसी पर भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई देखने को मिल सकती है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयFebruary 13, 2026झंडा लगाते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया युवक, वाराणसी रेफर
सम्पादकीयFebruary 13, 2026बाईक के धक्के से घायल बुर्जुग की बेहतर ईलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत
सम्पादकीयFebruary 13, 2026नाबालिक बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास
सम्पादकीयFebruary 13, 2026तेज रफ्तार ट्रेलर ने मचाई तबाही, कई मकान और वाहन क्षतिग्रस्त