सोनभद्र:(अरविंद दुबे / गिरीश तिवारी) जनपद में आज प्रातः 9:00 बजे से 11:00 बजे तक “सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल” का भव्य आयोजन किया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा आपदा प्रबंधन और सुरक्षा के प्रति सजगता को और अधिक प्रभावशाली बनाने हेतु इस मॉक ड्रिल की रूपरेखा तैयार की गई है, जिसमें जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी और थाना प्रभारी पूरी मुस्तैदी से तैनात रहेंगे। जनपद के विभिन्न शिक्षण संस्थानों को इस अभ्यास का केंद्र बनाया गया है, जहां समन्वित प्रयासों से नागरिक सुरक्षा की तैयारी परखी जाएगी।
नगर क्षेत्र में क्षेत्राधिकारी नगर 9454401595 के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक रॉबर्ट्सगंज 9454404286 को राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज रॉबर्ट्सगंज, प्रभारी निरीक्षक चोपन 9454404275 को आदित्य बिड़ला इंटर कॉलेज डाला तथा थानाध्यक्ष महिला थाना 9454404295 को आदर्श इंटर कॉलेज रॉबर्ट्सगंज में मॉक ड्रिल संचालित करने की जिम्मेदारी दी गई है। ओबरा में क्षेत्राधिकारी ओबरा 9454401596 की निगरानी में प्रभारी निरीक्षक ओबरा 9454404282, प्रभारी निरीक्षक चोपन 9454404275 और प्रभारी निरीक्षक कोन 9454404289 को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ओबरा और कोन में ड्रिल संपन्न कराना है।

पिपरी क्षेत्र में क्षेत्राधिकारी पिपरी 9454401595 के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक पिपरी 9454404284 को हिण्डाल्को सुरक्षा बल के साथ आदित्य बिड़ला इंटर कॉलेज रेनुकुट, प्रभारी निरीक्षक अनपरा 9454404272 को अवधूत भगवान राम डिग्री कॉलेज अनपरा एवं एटीपी कॉलोनी तथा प्रभारी निरीक्षक शक्तिनगर 9454404280 को बाल विद्या निकेतन खड़िया शक्तिनगर में मॉक ड्रिल करानी है।
सदर क्षेत्र के लिए क्षेत्राधिकारी सदर 9454401599 के अधीन प्रभारी निरीक्षक पन्नूगंज 9454404283 को संगम इंटर कॉलेज पन्नूगंज, थानाध्यक्ष रामपुर बरकोनिया 9454405161 को आदिवासी इंटर कॉलेज सिल्थम रामपुर बरकोनिया, थानाध्यक्ष रायपुर 9454404285 को राजकीय महाविद्यालय पौनी रायपुर और थानाध्यक्ष मांची 9454404281 को जूनियर हाई स्कूल सुअरसोत मांची में व्यवस्था की गई है।
घोरावल में क्षेत्राधिकारी घोरावल 9454404303 की देखरेख में प्रभारी निरीक्षक घोरावल 9454404277 को वीर्मति इंटर कॉलेज घोरावल, प्रभारी निरीक्षक करमा 9454404278 को हंस वाहिनी इंटर कॉलेज करमा तथा थानाध्यक्ष शाहगंज 9454404299 को शिवदेवी पीजी कॉलेज शाहगंज में ड्रिल के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं दुद्धी क्षेत्र में क्षेत्राधिकारी दुद्धी 9454401598 के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक दुद्धी 9454404276 को सोनांचल इंटर कॉलेज दुद्धी, प्रभारी निरीक्षक विण्ढमगंज 9454404287 को शिवम इंटर कॉलेज महुली, प्रभारी निरीक्षक म्योरपुर 9454404302 को बिड़ला विद्यालय मंदिर म्योरपुर, प्रभारी निरीक्षक बभनी 9454404273 को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चपकी बभनी और प्रभारी निरीक्षक बीजपुर 9454404274 को एनटीपीसी बीजपुर में ड्रिल संचालन हेतु तैनात किया गया है।
सोनभद्र प्रशासन द्वारा आयोजित यह मॉक ड्रिल जिले में सुरक्षा और आपदा प्रबंधन की दिशा में एक सशक्त पहल है, जो न केवल पुलिस प्रशासन की तत्परता को दर्शाएगी, बल्कि नागरिकों में भी जागरूकता और आत्मविश्वास का संचार करेगी।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयFebruary 13, 2026बाईक के धक्के से घायल बुर्जुग की बेहतर ईलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत
सम्पादकीयFebruary 13, 2026नाबालिक बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास
सम्पादकीयFebruary 13, 2026तेज रफ्तार ट्रेलर ने मचाई तबाही, कई मकान और वाहन क्षतिग्रस्त
सम्पादकीयFebruary 12, 2026रागिनी बनीं मिस फेयरवेल, विशाल को मिला मिस्टर फेयरवेल का सम्मान