दांपत्य जीवन का नहीं मिल रहा था सुख, सौतेली मां ने उठाया खौफनाक कदम

Share


सोनभद्र: (गिरीश तिवारी)-जुगैल क्षेत्रान्तर्गत ग्राम जुगैल खास निवासी कप्तान (पुत्र हीरामणि खरवार) की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी सौतेली मां सोनमती (उम्र लगभग 20 वर्ष) को गिरफ्तार किया है घटना दिनांक 09/10 मई की रात्रि की है, जब बालक अपने परिजनों के साथ शादी समारोह में गया था। अगली सुबह उसका शव खेत में पाया गया। थाना जुगैल पर मुकदमा दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई ,पुलिस की गहन पूछताछ में सोनमती ने स्वीकार किया कि उसे बालक के पिता के साथ सोते समय बालक के बीच में आने से चिढ़ थी। इस नाराजगी के चलते उसने सुनसान स्थान पर चाकू से हमला कर बालक की हत्या कर दी। चाकू मौके से बरामद किया गया है।गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रणय प्रसून, हे.का. श्रवण यादव, का. दीपक कुमार एवं म.का. अनिता शामिल रहे।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *