(अरविंद दुबे,गिरीश तिवारी)-
सोनभद्र। जिला मुख्यालय के ठीक सामने स्टेट हाइवे 5A नारायनपुर–हाथीनाला मार्ग पर गुरूवार को एक हृदयविदारक सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। यह दर्दनाक दुर्घटना उस समय हुई जब दंपत्ति सड़क को पैदल पार कर रहे थे और उसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया।यह हादसा जिलाधिकारी कार्यालय के मुख्य गेट के सामने हुआ, जिसे देख मौके पर राहगीरों और स्थानीय नागरिकों की भीड़ जमा हो गई। आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुँची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया,घटना रावर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के लोढ़ी गांव के पास की बताई जा रही है। फिलहाल मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है और पुलिस शिनाख्त में जुट गई है। घटना के बाद स्टेट हाइवे पर कुछ देर के लिए आवागमन प्रभावित हो गया।हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया और मौके पर पुलिस के साथ नगर पालिका कर्मी भी पहुंचे। ट्रक और उसके चालक की तलाश की जा रही है।
Author Profile

Latest entries
लोकप्रियMarch 30, 2026संघर्ष से सफलता तक,सोनभद्र की खुशबू सोनी बनीं बीडीओ, 26वीं रैंक से बढ़ाया मान
सोनभद्र न्यूज़March 30, 2026डाला मंडल में 3-4 अप्रैल को होगा भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग
अपराधMarch 30, 2026शांति भंग में आधा दर्जन का चालान, निजी अस्पताल संचालक भी शामिल
सम्पादकीयMarch 30, 2026उपराष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुए सोनभद्र के नागेंद्र कुमार