
संवाददाता–संजय सिंह
आज रविवार को जनपद सोनभद्र में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सोनभद्र के पद पर नियुक्त रहे श्री कालू सिंह का स्थानान्तरण अपर पुलिस अधीक्षक जनपद ललितपुर होने पर रिजर्व पुलिस लाईन चुर्क जनपद सोनभद्र में विदाई समारोह आयोजित किया गया तथा फूलमाला पहनाकर उनके उज्जवल भविष्य के लिये उन्हे शुभकामनायें दी गयी । समारोह में उपस्थित अधिकारीगण द्वारा जनपद में नियुक्ति के दौरान श्री कालू सिंह द्वारा कर्तव्यों के निर्वहन हेतु किये गये सराहनीय प्रयासों की प्रशंसा की गयी । इस मौके पर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा द्वारा उन्हे स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया। उक्त अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन श्री त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी,समस्त क्षेत्राधिकारीगण, प्रतिसार निरीक्षक सोनभद्र सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे
Author Profile

Latest entries
लोकप्रियMarch 30, 2026संघर्ष से सफलता तक,सोनभद्र की खुशबू सोनी बनीं बीडीओ, 26वीं रैंक से बढ़ाया मान
सोनभद्र न्यूज़March 30, 2026डाला मंडल में 3-4 अप्रैल को होगा भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग
अपराधMarch 30, 2026शांति भंग में आधा दर्जन का चालान, निजी अस्पताल संचालक भी शामिल
सम्पादकीयMarch 30, 2026उपराष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुए सोनभद्र के नागेंद्र कुमार