दुद्धी सोनभद्र( रवि सिंह, गिरीश तिवारी)-विकासखंड अंतर्गत सोमवार दिनांक 19 मई 2025 को सुदीश कुमार उम्र लगभग 40 वर्ष पुत्र स्वर्गीय लुकमन निवासी ग्राम खोखा थाना हाथीनाला सोनभद्र जो चेरों अनुसूचित जनजाति का हैं रविवार की रात्रि 9 बजे खोखा बालू साइड पर काम के करने के वास्ते गया था ,भोजन के लिए घर आते वक्त पहले से घात लगाए बैठे भतीजा रामलाल उम्र लगभग 38 वर्ष पुत्र स्वर्गीय बब्बन व अमरेश कुमार उम्र 15 वर्ष पुत्र रामलाल दोनों पिता पुत्र ने सुदीश के ऊपर लाठी डंडे पत्थर से हमलाकर मार पीटकर मरणासन्न अवस्था में पुलिया के नीचे नाले में फेक दिया गया जिससे उसकी जान चली जाए, परिजन अंतूराम का कहना कि रामलाल का सुदीश कुमार की पत्नी से पारिवारिक विवाद था जिसको लेकर गांव में पंचायत भी हुआ और समझाया बुझाया गया कि अपने – अपने घर परिवार व काम काज पर ध्यान दें। रविवार को घात लगाकर उक्त घटना को अंजाम दिया और पुलिया /नाले के नीचे जान से मारने के नियत से सुदीश कों मारकर रामलाल व अमरेश ने फेक दिया। जिसे सोमवार की सुबह गाय को भूषा /चारा लगाने उपरांत घर आते वक्त नाले किनारे पुलिया के नीचे रामनरेश नामक गांव के व्यक्ति ने देखा और प्रधान प्रतिनिधि अन्तु चेरों कों सूचना दीं। गांव में टावर नहीं होने के कारण आनन -फानन में परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी मरणासन्न सुधीश को लेकर निजी वाहन से पहुंचे और रास्ते में घटना की सूचना थाना हाथीनाला कों दीं। मौके पर मौजूद डॉ राजेश कुमार द्वारा मरीज का उपचार किया जा रहा था। हैरतअंगेज घटना से परिवार के लोग मर्माहत है और कानूनी कार्रवाई की मांग की हैं।
Author Profile

Latest entries
लोकप्रियMarch 30, 2026संघर्ष से सफलता तक,सोनभद्र की खुशबू सोनी बनीं बीडीओ, 26वीं रैंक से बढ़ाया मान
सोनभद्र न्यूज़March 30, 2026डाला मंडल में 3-4 अप्रैल को होगा भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग
अपराधMarch 30, 2026शांति भंग में आधा दर्जन का चालान, निजी अस्पताल संचालक भी शामिल
सम्पादकीयMarch 30, 2026उपराष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुए सोनभद्र के नागेंद्र कुमार