भाजपा को लेकर ए क्या बोल दिए कांग्रेस अध्यक्ष, पढ़ते ही आएगा भूचाल

Share

सोनभद्र। कांग्रेस कार्यालय पर निवर्तमान प्रदेश सचिव करमचंद बिंद की उपस्थिति में कार्यकर्ता बैठे हुए थे ,तभी दोपहर में करीब 1:30 बजे भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओ के साथ उपस्थित कार्यकर्ता द्वारा कांग्रेस कार्यालय के पास आकर प्रदर्शन किया गया। इसको लेकर जिला अध्यक्ष रामराज सिंह गोड़ ने कहा कि जिस प्रकार से हमारे कांग्रेस पार्टी के नेता  राहुल गांधी जी को लेकर प्रदर्शन करने का प्रयास किया गया जबकि वहां पर भरपूर मात्रा में प्रशासन पहले से उपस्थित थी और वहाँ भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ भी प्रशासन आई,लेकिन कार्यालय के सामने पहुंचकर जिस प्रकार से आज अशोभनिय कार्य हुआ, खुलेआम लोकतंत्र की हत्या एवं उसकी धज्जियां उड़ाने का कार्य इस सरकार द्वारा किया जा रहा हैं जो लोकतंत्र की मजबूती एवं सरकार की सोच को दर्शाता है, प्रशासन की उपस्थिति में जिस तरीके का कार्य हुआ इसकी हम उम्मीद नहीं करते हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित निवर्तमान प्रदेश सचिव करमचंद बिंद ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा कोई भी अशोभनीय कार्य नहीं किया गया उन्होंने देश में चल रहे नारे ‘ वोट कर गद्दी छोड़ ‘ की बात कही और भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए इस कार्य की निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि यह राजनीति की गलत दिशा को प्रदर्शित करता है और यह दर्शाता है की तानाशाही तरीके से दबाव बनाकर कुछ भी किया जा सकता है, कार्यक्रम में उपस्थित उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य आशुतोष कुमार दुबे (आशु) ने कहा कि लोकतंत्र की खूबसूरती यही है कि हर व्यक्ति को अपनी बात कहने का अधिकार है लेकिन उस बात को कहने का तरीका क्या होना चाहिए उस पर भी ध्यान देने की जरूरत है पक्ष – विपक्ष में एक दूसरे पर कटाक्ष /प्रदर्शन किए जाते हैं लेकिन उसका एक दायरा और सीमा बनी हुई है और इस बात को सभी को समझना चाहिए की सत्ता हमेशा परिवर्तित होती रहती है वो स्थिर नही है।

कार्यक्रम में उपस्थित जिला उपाध्यक्ष संगीता श्रीवास्तव ने कहा कि हमारे नेता के खिलाफ जिस तरह का कार्य किया गया वो गलत है उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को चॉकलेट बाटकर एक अच्छा संदेश दिया जिससे अन्य लोगों को भी सीख लेनी चाहिए । उपस्थित लोगो वालों में राजबली पांडेय, दयाशंकर पांडेय, आशीष सिंह, पंकज मिश्रा, मनोज मिश्रा, सुनीता तिवारी, शशि बाला ,मंजू गोड़ , रेखा श्रीवास्तव ,युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शशांक मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष सूरज वर्मा, जिला महासचिव दयाराम प्रजापति, राष्ट्रीय संगठन के जिला अध्यक्ष अंशु गुप्ता ,शीतला सिंह पटेल, लल्लू राम पांडेय, अमरेश देव पांडेय, जितेंद्र देव पांडेय, दीपू पांडेय, सनी शुक्ला,प्रदीप चौबे,शंकर भारती रहे ।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *