सोनभद्र जनपद में जहां रील बनाने का शौक युवतियों को भारी पड़ गया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के आधार पर पुलिस ने न सिर्फ स्कूटी का चालान काटा बल्कि सख्त चेतावनी भी दी है। दरअसल, अनपरा थाना क्षेत्र के परासी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। इस वीडियो में युवतियां स्कूटी चलाते हुए स्टंट करती नजर आईं और इसे रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। मामला पुलिस तक पहुंचा तो अनपरा थाना प्रभारी ने तुरंत कार्रवाई की। वीडियो का संज्ञान लेते हुए स्कूटी मालिक युवती का तीन हजार रुपये का चालान काटा गया और आगे से ऐसा स्टंट न करने की कड़ी हिदायत भी दी गई। पुलिस का कहना है कि सड़क सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयFebruary 13, 2026लोहरा पावरहाउस के पास ट्रेलर में कार की टक्कर, युवक घायल
सम्पादकीयFebruary 13, 2026झंडा लगाते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया युवक, वाराणसी रेफर
सम्पादकीयFebruary 13, 2026बाईक के धक्के से घायल बुर्जुग की बेहतर ईलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत
सम्पादकीयFebruary 13, 2026नाबालिक बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास