सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर जनकल्याण सेवा समिति द्वारा जिले में एक अनोखे आयोजन की तैयारी जोर-शोर से की जा रही है। “नमो मैराथन” नाम से होने वाला यह कार्यक्रम केवल खेल प्रतियोगिता भर नहीं, बल्कि उस विकास की निरंतर दौड़ का प्रतीक है जो न थकती है, न रुकती है और हमेशा आगे बढ़ती रहती है।यह आयोजन 16 सितंबर की सुबह 8 बजे से शुरू होगा, जिसमें 18 से 25 वर्ष तक के बालक और बालिकाएँ शामिल होंगे। बालक वर्ग की दौड़ होटल अविनाश डीएवी के पास से प्रारंभ होकर सर्किट हाउस तक जाएगी, जबकि बालिका वर्ग की दौड़ चुर्क बाज़ार से शुरू होकर पुराने बस स्टैंड होते हुए सर्किट हाउस पहुँचेगी।जनकल्याण सेवा समिति के सचिव डॉ. धर्मवीर तिवारी ने बताया कि इस कार्यक्रम का थीम “विकास का मैराथन” है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को समर्पित है।

प्रतिभागियों के उत्साहवर्धन के लिए आकर्षक पुरस्कार रखे गए हैं। पहले स्थान पर आने वाले को 21 हज़ार रुपये, दूसरे स्थान पर 11 हज़ार रुपये और तीसरे स्थान पर 5100 रुपये प्रदान किए जाएंगे। साथ ही पुरुष और महिला वर्ग में दौड़ने वाले प्रत्येक प्रतिभागी को 1100 रुपये की सांत्वना राशि, एक टी-शर्ट और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।सभी पुरस्कार वितरण का आयोजन सर्किट हाउस परिसर में होगा। समिति का कहना है कि यह कार्यक्रम फिट इंडिया मूवमेंट को गति देने का प्रयास है। जिस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वस्थ भारत का सपना लेकर युवाओं और देशवासियों को प्रेरित कर रहे हैं, उसी कड़ी में यह आयोजन जिले में युवाओं की फिटनेस और जोश का बड़ा संगम बनने जा रहा है।
Author Profile

Latest entries
लोकप्रियMarch 30, 2026संघर्ष से सफलता तक,सोनभद्र की खुशबू सोनी बनीं बीडीओ, 26वीं रैंक से बढ़ाया मान
सोनभद्र न्यूज़March 30, 2026डाला मंडल में 3-4 अप्रैल को होगा भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग
अपराधMarch 30, 2026शांति भंग में आधा दर्जन का चालान, निजी अस्पताल संचालक भी शामिल
सम्पादकीयMarch 30, 2026उपराष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुए सोनभद्र के नागेंद्र कुमार