दुद्धी/सोनभद्र(रवि सिंह)-दुद्धी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत गुलालझरिया के कर्री टोला में 25 केवीए का ट्रांसफॉर्मर बीते 20 दिनों से जला हुआ है। इसके कारण पूरे टोले के लगभग 60 घरों की बिजली आपूर्ति ठप है और ग्रामीण लगातार अंधेरे में जीवन यापन करने को मजबूर हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि बिजली न रहने से बच्चों की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है, पानी की आपूर्ति बाधित है और घरेलू काम-काज भी रुक गए हैं। वहीं रात के अंधेरे में लोगों को सुरक्षा संबंधी चिंता सताने लगी है। विभागीय शिकायतों के बावजूद अब तक नई व्यवस्था नहीं की गई है।
समाजवादी पार्टी छात्रसभा के विधानसभा अध्यक्ष अजय यादव ने बताया कि इस समस्या को लेकर उन्होंने पावर कारपोरेशन के अवर अभियंता वीरेंद्र कुमार से फोन पर बातचीत कर ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की है। साथ ही एसडीओ तीर्थराज से भी वार्ता हुई है, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिला है। अजय यादव ने कहा कि यदि शीघ्र बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो ग्रामीणों को साथ लेकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
ग्रामीणों ने भी प्रशासन से मांग की है कि शीघ्र नया ट्रांसफॉर्मर लगाकर विद्युत आपूर्ति शुरू की जाए, जिससे उनकी परेशानियों का अंत हो सके।
Author Profile

Latest entries
लोकप्रियMarch 30, 2026संघर्ष से सफलता तक,सोनभद्र की खुशबू सोनी बनीं बीडीओ, 26वीं रैंक से बढ़ाया मान
सोनभद्र न्यूज़March 30, 2026डाला मंडल में 3-4 अप्रैल को होगा भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग
अपराधMarch 30, 2026शांति भंग में आधा दर्जन का चालान, निजी अस्पताल संचालक भी शामिल
सम्पादकीयMarch 30, 2026उपराष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुए सोनभद्र के नागेंद्र कुमार