सोनभद्र( AKD/ गिरीश तिवारी)- पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के कुशल निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के पर्यवेक्षण में गुरुवार को बढ़ौली चौक, रॉबर्ट्सगंज में मिशन शक्ति 5.0 के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। क्षेत्राधिकारी लाइन/यातायात डॉ. चारू द्विवेदी के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से महिला एवं बालिका सुरक्षा, सशक्तिकरण और अधिकारों को लेकर प्रभावशाली संदेश दिया गया।नुक्कड़ नाटक में घरेलू हिंसा, यौन उत्पीड़न, साइबर अपराध और बाल विवाह जैसे गंभीर सामाजिक मुद्दों को उठाया गया, जिससे आमजन के बीच जागरूकता फैल सके। कार्यक्रम में थानाध्यक्ष महिला थाना रॉबर्ट्सगंज, प्रोबेशन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।अधिकारियों ने इस अवसर पर नागरिकों से अपील की कि वे महिला सुरक्षा और सम्मान के लिए आगे आएं तथा किसी भी अपराध या शंका की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचित करें। महिलाओं और बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबर 112, 181, 102, 108, 1090, 1076, 1098 और साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी दी गई। साथ ही महिला हितों से जुड़ी सरकारी योजनाओं की भी विस्तार से जानकारी साझा की गई।
Author Profile

Latest entries
सोनभद्र न्यूज़March 29, 2026जय बजरंग अखाड़ा समिति रामनगर रामनवमी त्यौहार सकुशल संपन्न होने पर भव्य भंडारे का आयोजन
उत्तर प्रदेशMarch 29, 2026हजारों क्यूसेक पानी बहाया, जल संरक्षण पर सवाल……
Breaking_NewsMarch 29, 2026सनसनीखेज वारदात: घर में सो रहे युवक की निर्मम हत्या
Breaking_NewsMarch 28, 2026खनन टेंडर में खेल, हाईकोर्ट ने लगाई रोक