सोनभद्र। पिपरी पुलिस को मिली बड़ी सफलता। पुलिस ने 25, 26 मार्च की रात हुए हत्या का खुलासा किया। हत्या में शमिल मृतक की पत्नी व उसके प्रेमी को पुलीस ने गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल गमछे को बरामद किया है। मामले का खुलासा सीओ अमित कुमार ने किया। मामले का खुलासा करते हुए सीओ पिपरी अमित कुमार ने बताया कि 26 मार्च को पिपरी थाना क्षेत्र के तुर्रा स्थित वार्ड नंबर एक निवासी वीरेंद्र गोस्वामी पुत्र स्व0 विश्वनाथ गोस्वामी उम्र लगभग 35 वर्ष की हत्या देर रात गला दबाकर कर दिया गया था। जिसके बाद मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम व पिपरी पुलिस ने मृतक के परिजनों से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया था। वही जांच के दौरान पता चला की विरेंद्र की हत्या उसी की पत्नी अनिता देवी अपने प्रेमी सुजीत उर्फ सत्या निवासी दुगौली थाना हनुमना जिला रीवा मध्यप्रदेश के साथ देर रात सोते समय मृतक के गमछे से गला दबाकर कर दिया था और इस घटना का आरोप पड़ोसी पर लगा दिया। दोनो आरोपियों के खिलाफ़ हत्या का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
