यूपी:आइ लव मोहम्मद मामले को लेकर सरकार व प्रशासन काफी सख्त दिखाई दें रहा है। आपको बता दें कि पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने कहा है कि ‘आइ लव मोहम्मद’ के जुलूस में बच्चे मिले तो उनके अभिभावकों को दंगाई समझा जाएगा। पुलिस राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत आरोपितों पर कार्रवाई करेगी। सूत्रों की माने तो विशेष वर्ग को इस बात का संदेश दे दिया गया है। बगैर अनुमति कोई जुलूस न निकालेगा और न हीं उसमें शामिल होगा, किसी ने ऐसा कृत्य किया तो उसकी निगति दंगा फैलाने की समझी जाएगी। फोर्स हाई अलर्ट पर है, अशांति फैलाने की एक चूक किसी को भी भारी पड़ेगी। इसके साथ ही पुलिस कमिश्नर ने बरेली में बवाल और पुलिस के लाठी चर्चा की कार्रवाई के बाद वाराणसी में सुरक्षा तैयारियों को साझा किए। उन्होंने स्पष्ट किया कि ‘आइ लव मोहम्मद के जुलूस में किशोर ज्यादा निकल रहे हैं। मैं समझता हूं कि किशोरों को आगे करके यह कार्य किया गया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अभिभावक जानबूझ कर माहौल खराब कराने की कोशिश कर रहे हैं। वाराणसी में यह कोशिश कामयाब नहीं होगी और पुलिस ऐसे अभिभावकों के खिलाफ रासुका लगाएगी। डीसीपी को स्पष्ट निर्देश है, कि आरएफ, पीएसी और पुलिस के साथ भ्रमण करें और उन्हें सख्ती का संदेश दें। चार कंपनी पीएसी और चार कंपनी आरएएफ डीसीपी के सिपुर्द किया है। बताया कि दशाश्वमेध, लोहता और सिगरा थाना में जुलूस निकालने की हिमाकत पर केस दर्ज कर गिरफ्तारी की जा रही है। एक दर्जन से ज्यादा लोग पकड़े जा चुके हैं। किसी ने सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की तो वसुली उसकी संपत्ति से की जाएगी।
Author Profile

Latest entries
सोनभद्र न्यूज़March 29, 2026जय बजरंग अखाड़ा समिति रामनगर रामनवमी त्यौहार सकुशल संपन्न होने पर भव्य भंडारे का आयोजन
उत्तर प्रदेशMarch 29, 2026हजारों क्यूसेक पानी बहाया, जल संरक्षण पर सवाल……
Breaking_NewsMarch 29, 2026सनसनीखेज वारदात: घर में सो रहे युवक की निर्मम हत्या
Breaking_NewsMarch 28, 2026खनन टेंडर में खेल, हाईकोर्ट ने लगाई रोक